श्रीगंगानगर. पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के दौरान रविवार को गांधी चौक से यातायात जागरुकता रैली निकाली गई और लोगों को यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जो 17 फरवरी तक चलेगा।
रविवार को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से यातायात जागरुकता रैली निकाली गई। यातायात जागरुकता रैली को विधायक, पुलिस अधीक्षक ने रवाना किया। जो गांधी चौक से शुरू होकर गोल बाजार चौक से हुए भगत सिंह चौक जाकर यातायात थाने समाप्त हुई।
रैली में एनसीसी कैडेट, भारत स्काउट गाइड, एनएसएस व पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस मौके पर पुलिस व परिवहन अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों को सडक़ सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना के लिए शपथ भी दिलाई गई।
सडक़ सुरक्षा माह के दौरान पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से लोगों को जागरुक करने के साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। वहीं रथ वाहन के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है।